फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रामपुर टिकवापारा जांच करने पहुंचे उपायुक्त श्रम रोजगार व एसक्सईन आईएस

Sat, 19 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर टिकवापारा में शनिवार को उपायुक्त श्रम रोजगार और एक्सईएन आरईएस ने मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सत्यापन में ग्राम पंचायत में विकास परियोजनाओं के नाम पर आधा अधूरा व नाम मात्र का काम मिला। पूरी धनराशि निकालने की पुष्टि भी हुई। अमर उजाला में शनिवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि श्रमिकों के खाते से धनराशि रोजगार सेवक के खाते में भेजी गई। प्रधान के हस्ताक्षर के बिना ही कार्य होते पाया गया। मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी, तालाब के कार्य के नाम पर फर्जी भुगतान, श्रमिकों के खाते की धनराशि को ग्राम रोजगार सेवक के खाते में भेजने आदि की जांच की गई।
डीसी मनरेगा व उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय ने बताया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर वसूली और विधिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। ऐसा जहां कहीं भी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण शिवी पांडेय, जिला मुख्यालय से तकनीकी सहायक सुनील कुमार शुक्ल, एपीओ एलिया हरिमोहन पांडेय, प्रधान, रोजगार सेवक, बीटीए ज्ञानेंद्र कुमार, टीए यशवीर, सचिव विवेक अवस्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें