फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर्स पर छापा, हड़कंप

विज्ञापन
नैपालापुर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते डीआई। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने गुरुवार को शहर के नैपालापुर में संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। तीन मेडिकल स्टोर्स पर फॉर्मासिस्ट न मिलने व फ्रिज में दवाओं का रखरखाव ठीक न होने पर नोटिस जारी किया। तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

डीआई ने बताया शासन के निर्देश पर इस समय ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ मेडिकल स्टोरों द्वारा इसकी बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर शहर के नैपालापुर इलाके में चल रहे मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। डीआई ने गौरव मेडिकल स्टोर, सुरेश मेडिकल स्टोर व टुरना मेडिकल स्टोर सहित कई मेडिकल स्टोरों को चेक किया। इन जगहों पर फॉर्मासिस्ट नहीं मिले। दवाओं के लिए फ्रिज का इस्तेमाल ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा था। इस पर इन मेडिकल स्टोरों को नोटिस दिया गया। तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए है।
डीआई ने यहां पर दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका के चलते छह दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए है। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें