नेरी (सीतापुर)। ब्लॉक पिसावां के नेरी में राम अवतार बंसल स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पिसावां और राभे के बीच खेला गया जिसमें राभे ने पिसावां पर शानदार जीत दर्ज की। जीत के लिए राभे की तरफ से मुजीब को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
राभे की टीम ने कुल 20 ओवर में 155 रन बनाए। राभे की तरफ से मुजीब ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और और 4 विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी पिसावां की टीम ने कुल 120 रन बनाए। वहीं 35 रन से पिसावां को पराजित होना पड़ा। पिसावां की तरफ से सर्वाधिक रन एल्ले द्वारा 75 रन बनाए गए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने दोनों टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी दिया। इस मौके पर मनोज बंसल, वीरेश शुक्ल, मुकेश मिश्रा, विदुर सिंह, बनवारी शुक्ल, अमित मिश्र, जहांगीर शाह, संतोष आदि मौजूद रहे।