फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप का बंद कराया दवाखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही ने निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक झोलाछाप की क्लीनिक को बंद कराया। खैराबाद में बिना पंजीकरण नवीनीकरण के चल रहे अस्पताल को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए नोटिस दिया गया। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही ने लखनऊ हॉस्पिटल खैराबाद का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं पाया गया। प्रभारी डॉ. अली इमरान बीयूएमएस द्वारा हॉस्पिटल का संचालन बिना अधिकृत चिकित्सकों के किया जा रहा था। कड़ी चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद उजाला नर्सिंग होम नैपालापुर का निरीक्षण किया। यह हास्पिटल पंजीकृत था। हॉस्पिटल में प्रभारी सहित समस्त पंजीकृत चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।
एसीएमओ ने बताया कि हॉस्पिटल के नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन कर दिया है। हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा था, जिस पर नराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी किया है। भार्गव क्लीनिक नैपालापुर का निरीक्षण किया गया। झोलाछाप सीवी भार्गव की ओर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। क्लीनिक का संचालन बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें