फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के पीने लायक नहीं तालाबों का पानी

विज्ञापन
खैराबाद स्थित तालाब। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नौ तालाबों की जांच में छह में दूषित पानी पाया गया। पानी इतना अधिक दूषित है कि इसे जानवर भी नहीं पी रहे हैं। इसका खुलासा प्रशासन व पालिका की संयुक्त टीम की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो डीएम के आदेश पर गठित टीम ने रिपोर्ट बनाकर तैयार कर ली है। इसे अभी एसडीएम को नहीं सौंपा है। सूत्र बताते हैं कि रिपोर्ट में कस्बे के छह तालाबों का पानी दूषित पाया गया है। कस्बे के तालाबों का पानी इतना दूषित है कि जानवर भी इसे नहीं पी रहे हैं। तालाबों में पानी लाल है। गंदा पानी दरी फैक्टरी से तालाबों गिराया जा रहा है। शौचालयों का पानी सीधे तालाबों में जा रहा है। ऐसे में कस्बे के तालाबों का पानी दूषित है।
कमालसरांय संगत के महंत ने नौ तालाबों पर कब्जा व दूषित पानी की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। उसमें कहा था कि तालाबों को कब्जेदारों से मुक्त कराने व दूषित पानी को तालाबों में गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिसको लेकर नायब तहसीलदार व ईओ समेत 11 सदस्यीय गठित को जांच के आदेश दिए थे। गठित टीम को तालाबों का रकबा तो पूरा मिला लेकिन दूषित पानी की हकीकत जांच में सच पायी गई। क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट तैयार हो गई है। अभी तक एसडीएम तक नही पहुंची है।
विज्ञापन

इन तालाबों में मिला दूषित पानी
कस्बे के छह तालाबों में दूषित पानी मिला है। मेवाती टोला की गोस्तमंडी के पीछे वाले तालाब और मसवासी तालाब में दूषित पानी भंडारित पाया गया। राजाजी का तालाब, गोबरहिया तालाब, बक्सरिया तालाब टेड़वा भूलनपुर के तालाबों में दूषित पानी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें