फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुकानदारों को परेशान कर रहा पीडब्ल्यूडी

Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पटरी दुकानदारों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने पटरी दुकानदारों का दर्द डीएम से साझा किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित जगह पर ही पटरी दुकानदार अपना कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद अब पीडब्ल्यूडी नोटिस भेजकर व्यापारियों पर पक्के निर्माण का आरोप लगाकर उन्हें बेदखल करनी की चेतावनी दे रहा है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर कहीं भी कोई भी पक्का निर्माण पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्दोष दुकानदारों पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें उजाड़ने की कोशिश की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पटरी दुकानदारों के हक के लिए हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से केडी निषाद, सोनू गुप्ता, कृष्ण बिहारी गुप्ता, इंदू कश्यप, कमलेश गिहार, जगदीश लोधी, बृजेश रस्तोगी, बबलू चौधरी व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें