फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या पर भड़के

विज्ञापन
लहरपुर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद- - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हुई हत्या की आंच जिले तक पहुंच गई है। हत्या के विरोध में बुधवार को वकीलों ने शहर समेत महमूदाबाद, लहरपुर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नाराज अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मृतक अधिवक्ता के परिजन को 50 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के साथ ही कोर्ट परिसर और न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शाहजहांपुर में अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह की हत्या को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित मांग पत्र प्रशासन को दिया। कहा कि कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके लिए बार एसोसिएशन की मांग है कि सीतापुर सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों के गेटों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति द्वारा शस्त्र लाने पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजीन अहमद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भट्ट, महासचिव संजय सिंह, सुनील सिंह गौर, विजय कुमार अवस्थी, दिनेश चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार स्थानीय बार सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अधिवक्ता की हत्या पर रोष प्रकट किया गया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपए, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने, अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट के लागू किए जाने और अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
इस मौके पर जवाहर लाल मिश्रा अध्यक्ष, महामंत्री रवि वर्मा, प्रमोद बाजपेई, देवेंद्र पांडे, बालकृष्ण वर्मा, जेडआर रहमानी, रामधन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण बाजपेई, श्रीकांत सिंह, दुर्गेश गिरी, प्रशांत मिश्रा, यूनुस खान, कृपा शंकर पांडे आदि मौजूद रहे। महमूदाबाद संवाद के अनुसार महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें