फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
protest - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में हाईवे के किनारे मिट्टी के खनन से गहरे तालाब में शनिवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को तालाब से निकालने के बाद लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पर रखकर जाम लगा दिया। इससे 15 मिनट तक आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर गांव के पास हाईवे के किनारे खनन विभाग के आदेश से तालाब में मिट्टी निकाली गई थी। तालाब काफी गहरा हो गया था। बताते हैं कि रात में नहर का पानी इस तालाब में भर गया। शनिवार को हेमपुर गांव निवासी रघुवंश (28) पुत्र इंद्र विक्रम तालाब में नहाने गया, जहां वह गहरे पानी में चला गया।
सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को लाकर हाईवे पर रख दिया। इसके बाद जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक नेशनल हाईवे जाम रहा। सूचना पाकर सपा नेता गीता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। वह भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

खबर पाकर एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर, इमलिया सुल्तानपुर एसओ विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोग माने और जाम खत्म हुआ। एसओ इमलिया सुल्तानपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें