फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चार गोलियां मारीं फिर चाकू से गोदा

विज्ञापन
मृतक कमलेश मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कठिना नदी के किनारे स्थित काली मंदिर में शुक्रवार की रात एक रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर दी गई। परिजनों के तलाशने पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शिक्षक को पहले चार गोली मारी गई फिर चाकू से गोद डाला गया। सूचना पाकर एसपी और अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

महोली कस्बे के मोहल्ला सोनारन टोला निवासी कमलेश मिश्रा (65) पुत्र दिवाकर मिश्रा स्थानीय कृषक इंटर कॉलेज से गणित प्रवक्ता पद से रिटायर्ड थे। वह तंत्र विद्या में भरोसा रखते थे। जिसके चलते वह प्रतिदिन महोली कस्बे के ही कठिना नदी के किनारे स्थित काली मंदिर जाया करते थे। जहां वह सुबह, शाम सात बजे आरती करने जाते थे। साथ ही रात को 10 बजे कुछ देर के लिए इस मंदिर में वह तंत्र साधना के लिए भी जाया करते थे।
शनिवार की रात करीब 9:30 बजे घर से खाना खाकर मंदिर के लिए निकले थे, लेकिन जब रात 11:00 बजे के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को शंका हुई। उनके बेटों ने मोबाइल पर फोन लगाया तो नंबर बंद बता रहा था। जिसके बाद परिवार के लोग मंदिर गए। मंदिर पहुंचने पर देखा की काली मंदिर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन मंदिर में पूजा अर्चना की गई थी। जब परिवार के लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो परिसर में दीवार पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में खून के छींटे दिखाई दिए। शंका हुई तो आसपास देखा गया। झाड़ी में उनका खून से सना हुआ शव पड़ा था। पेट व गले में चाकू के कई गहरे जख्म थे।
विज्ञापन

मौके पर ही उनकी टॉर्च व चाकू पड़ा था। उनका एक मोबाइल मिला, लेकिन दूसरा मोबाइल गायब था। परिवार वालों ने फौरन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर एसपी आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने कस्बे के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसमें एक मंदिर की सेवा करने वाला युवक भी शामिल है। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। महोली पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें