फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शासन को भेजा 146 बोर्ड परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव

Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा 146 केंद्रों पर आयोजित होगी। डीआईओएस ने शासन की तरफ से प्रस्तावित किए गए 150 केंद्रों में चार केंद्र कम करने की संस्तुति के साथ शासन को 146 केंद्रों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा है। इसमें आठ नए केंद्र भी प्रस्तावित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 में प्रारंभ होंगी। इसको लेकर दो माह से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

पहले चरण में शासन को 150 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था। इन केंद्रों पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 103 कॉलेजों ने आपत्ति जताई थी। इसमें कई केंद्र बिना सुविधा वाले बना दिए गए थे। कई केंद्रों की दूरी 15 से 20 किलोमीटर हो गई थी। कई केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगे गए थे, तो कहीं पर फर्नीचर व अन्य समस्याएं बनी हुई थीं। शासन से आई सूची पर डीआईओएस ने सत्यापन कराया। इसमें 12 केंद्र काट दिए गए हैं। वहीं, आठ नए केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। चार केंद्र कम कर दिए गए हैं। अब परीक्षा 146 केंद्रों पर होगी। डीआईओएस ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। पिछले साल भी 146 केंद्रों पर ही बोर्ड परीक्षा हुई थी। अब शासन की तरफ से प्रस्तावित केंद्रों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें