फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पत्नी की हत्या की खबर सुनकर बीमार पति ने भी तोड़ा दम

Fri, 13 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। फतेहपुर गांव में बुधवार शाम रंजिश के चलते हुई पिटाई में देवकली गांव निवासी चमेली (55) की मौत हो गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को उनके पति रामनरेश की भी मौत हो गई। परिजनों ने सदमे से मौत होने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस लंबी बीमारी (कैंसर) के कारण मौत होने की बात कर रहे हैं। पिटाई के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन नवंबर को फतेहपुर निवासी ईश्वरदीन की बेटी अनीता अपने भाई कप्तान के साथ दवा लेने वजीरनगर जा रही थीं। रास्ते में देवकली गांव निवासी नैमिष से कप्तान की कहासुनी हो गई थी।
बुधवार को नैमिष फतेहपुर गांव में अपने मित्र सचिन के घर आया था। आरोप है कि गांव में कप्तान की तरफ से सिपाही लाल उनकी पत्नी और सुबेदार ने मिलकर नैमिष को पीट दिया। पिटाई की जानकारी मिलने पर नैमिष की दादी चमेली, बुआ नीमा उलाहना देने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहां सिपाहीलाल व उसकी पत्नी, सुबेदार, सरवन कुमार, खुशबू देवी, आशीष कुमार आदि ने चमेली और नीमा को पीट दिया। जानकारी पाते ही चमेली के बेटे कुलदीप अपनी पत्नी मोहिनी और भांजे के साथ गांव में पहुंचे। आरोप है कि उनको भी पीटा गया। किसी तरह से कुलदीप सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चमेली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद चमेली के पति रामनरेश की तबियत बिगड़ी और बृहस्पतिवार को उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतें हो जाने से परिवार गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
सीओ महोली, नागेंद्र चौबे ने बताया कि मृतका के बेटे कुलदीप की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चमेली के पति रामनरेश एक साल से गंभीर बीमारी (कैंसर) से ग्रसित थे। मृतका चमेली और उनके पति रामनरेश की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं चल सका है। इसलिए दोनों के शवों का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें