रामपुर मथुरा । हनुमान जयंती पर रविवार शाम भारतीय बाल तरुण संघ द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा चौका नदी के किनारे स्थित मुरलीधर मंदिर तक निकाली गई।
डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु और देव स्वरूपों की झांकियों से कस्बा भक्तिमय हो गया। शिवतांडव, भगवान गणेश, राम दरबार, शंकर-पार्वती, भारत माता, हनुमान जी आदि की झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस दौरान हिमांश तिवारी, चरण सिंह, सुनील वर्मा, सोनू मिश्रा, कल्लू शुक्ला, कमलेश शुक्ला, बृजेश शुक्ला, हृदय नारायण अवस्थी, अयोध्या सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण मौर्य, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।