फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धनतेरस की खरीदारी से गुलजार रहा बाजार

Sun, 19 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को भी धनतेरस की खरीदारी से बाजार गुलजार रहा। धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त रविवार को भी होने से भारी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। बर्तन की दुकानों के साथ ही आभूषणों, दोपहिया वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान जिले में लगभग 65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस पर शनिवार के बाद रविवार को भी लोगों ने खूब खरीदारी की। शहर की बाजार में दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई। बर्तन की दुकानों व गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व पूजन सामग्री की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ नजर आई।
सर्राफा व्यवसायियों के मुताबिक चांदी के सिक्के व डॉलर लोगों की पहली पसंद रहे। कई लोगों ने चांदी के गणेश-लक्ष्मी भी खरीदे। सर्राफा बाजार में जिले भर में करीब दो करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल्स बाजार में भी दिन भर रौनक नजर आई। जिले में रविवार को भी लगभग 250 बाइकें बिकीं।
विज्ञापन

इसी तरह करीब 50 चार पहिया वाहन भी डिलीवर किए गए। जिले भर में सात करोड़ से ज्यादा दोपहिया व चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद भी खूब हुई। परंपरानुसार लाई, खील व चीनी की कुल्हियों की भी खरीदारी ग्राहकों ने की। देर रात तक बर्तन, आभूषण, गणेश-लक्ष्मी, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं।
जिले के बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, सिधौली, मिश्रिख तहसीलों समेत अन्य ग्रामीण अंचलों में भी मोटरसाइकिल के शोरूमों, आभूषण व बर्तन की दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर लोगों ने धनतेरस की खूब खरीदारी की। देर रात ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें