फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापा

Tue, 18 Apr 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के 5 अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापा मारा। एटलस नर्सिंग होम में डॉक्टर व अभिलेख न मिलने पर नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता व डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके वर्मा ने चिकित्सकों की टीम के साथ सहगल अल्ट्रा साउंड केंद्र, आरके टंडन की क्लीनिक, ईको अल्ट्रा साउंड केंद्र व सेठी नर्सिंग होम में छापामारी की। इस दौरान अल्ट्रा साउंड मशीनों को देखा और अभिलेखों चेक किए।

इन चार जगहों पर सब कुछ दुरुस्त मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के निकट एटलस नर्सिंग होम पर छापेमारी की। यहां पर जब अधिकारियों ने अभिलेख मांगे, तब वहां मौजूद स्टाफ ने डॉ. के मौजूद होने की बात कहते हुए अभिलेखों की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन


यहां पर कुछ देर ठहरने के बाद अधिकारी वापस चले गए। हालांकि निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि शहर के पांच अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापामारी की गई है। इनमें महज एटलस नर्सिंग होम में खामी पाई गई। वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे वहीं अभिलेख भी नहीं दिखाएं गए। इसको लेकर नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें