सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। रामकोट इलाके के टेड़वा निवासी गुरपाल सिंह ने शनिवार केे जेसीबी मशीन मंगवाई थी।
गांव में स्कूल के पास ग्राम पंचायत की नाली में पड़ी पाइप उससे टूट गई। उसी को लेकर प्रधान प्रतिनिधि कैलाश और पूर्व प्रधान गुरूपाल सिंह की कहासुनी होने लगी। बात विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई।
एसओ रामकोट विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। बताया कि पलविंदर सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि कैलाश कुमार, सोनू,संतराम आदि आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि प्रधान प्रतिनिधि कैलाश ने गुरपाल सिंह, पलविंदर सिंह समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया है।