फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के भाई ने की पूजा-अर्चना

Sat, 12 Nov 2016 11:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
modi brother - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज दामोदर दास मोदी ने शनिवार को नैमिषारण्य तीर्थ के प्रमुख मंदिरों में शीश नवाया। उन्होंने हनुमान गढ़ी में महंत बजरंगदास व पवनदास के सानिध्य में दक्षिणेश्वर हनुमान का विशेष चोला शृंगार कराया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी का पूजन किया। पंकज मोदी ने व्यास गद्दी, चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर में भी दर्शन कर पूजन किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के भाई पंकज दामोदर दास मोदी यहां बेहद सादगी से पहुंचे और प्रमुख तीर्थ स्थलों पर शीश नवाया। उन्होंने नैमिषारण्य में हनुमान गढ़ी के महंत बजरंगदास व पवनदास के सानिध्य में दक्षिणेश्वर हनुमान का विशेष चोला श्रंगार कराया।

उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना की। पंकज भाई मोदी ने व्यास गद्दी, चक्रतीर्थ, माँ ललिता देवी मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। मुलाकात में उन्होंने लोगों से कहा कि वह यहां देव स्थानों पर दर्शन पूजन के लिए आए हैं। यहां उन्हें बेहद सुकून मिला है।
विज्ञापन


नैमिषारण्य की पावन धरती पर पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 88 हजार ऋषियों मुनियों की पावन धर्मस्थली बेहद आकर्षक है। यह पावन धरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें