फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने को परखी पीकू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निबटने के लिए शुक्रवार को संयुक्त निदेशक डॉ. एके कनौजिया ने जिला अस्पताल में माकड्रिल कराकर पीकू वार्ड की तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों को मिल रही सुविधाओं का आंकलन कर उनका बेहतर इलाज को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

आशंकित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की बात कही जा रही है। इससे निपटने के लिए बच्चों के लिए जिला अस्पताल में पीकू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 10 बेड पड़े हैं। यह सभी बेड वेटीलेंटर से जुड़े हुए हैं। पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है।
इसकी तैयारियां परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एके कनौजिया शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के पीकू वार्ड में मॉकड्रिल कराई। वार्ड में बुखार के चलते तीन बच्चे भर्ती थे, जिनको ऑक्सीजन देकर सप्लाई की पाइप लाइन को जांचने के साथ ही वेटीलेंटर को भी चलवाकर देखा गया।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त निदेशक चिल्ड्रेन वार्ड पहुंचे। इस वार्ड में 30 बच्चे भर्ती थे। उन्होंने सीएमएस से बच्चों के इलाज में बारें में जानकारी ली। सीएमएस ने बताया इस समय अधिकतर बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसी लिए वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़ी हुई है। सीएमएस ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बन जाने के कारण अब अस्पताल में प्राणवायु की कोई कमी नहीं है।
सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां परखने को लेकर अस्पताल में मॉकड्रिल हुआ था। सभी तैयारियां पूर्ण है। पीकू वार्ड में वेटीलेंटर सहित अन्य उपकरण चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें