रेउसा में थानगांव फीडर 20 अप्रैल को अनुरक्षण कार्य के चलते बंद रहेगा। इससे दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि थानगांव फीडर के तार पेड़ की टहनियों से घिर गए हैं।
इससे आंधी पानी में हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जिस कारण कटाई-छंटाई होनी है। ढीले तारों को भी दुरुस्त किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य 20 अप्रैल को होगा। अवर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि थानगांव फीडर से जुड़े मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।