फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: दबिश देकर लौट रहे थानेदार की गाड़ी पलटी, तीन जगह से टूटा पैर

Tue, 19 Apr 2022 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर।

सार

एसओ ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से इलाज जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्स-रे में उनके पैर में तीन जगह से हड्डी फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रामकोट इलाके में दबिश देकर थाने जा रहे एसओ की गाड़ी अचानक बेकाबू होने के बाद खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में एसओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज कराया गया है। उनका पैर तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसओ रामकोट संजीव कुशवाहा ने बताया कि वह दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र एक गांव में दबिश देने गए थे, जहां से देर रात टीम के साथ वापस लौट रहे थे। बताया कि इसी बीच रामकोट-पिसावां बार्डर के पास अचानक रामगढ़ चीनी मिल के पास ही उनकी सरकारी गाड़ी एक खड्ड में जा गिरी।

हादसे में वाहन क्षत्रिगस्त हो गया। थाने की टीम ने एसओ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से उनका इलाज जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्स-रे में उनके पैर में तीन जगह से हड्डी फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें