फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मार पलटी पिकअप, एक की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
रेउसा इलाके में पलटी पड़ी पिकअप। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार से वापस जा रही तेज रफ्तार पिकअप एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बहराइच जिले के थाना पखरपुर के ग्राम पट्टी बमभियारी निवासी अरुण कुमार परिवार के साथ बेटे का मुुंडन संस्कार कराने के लिए बिसवां के मंशाराम बाबा मंदिर पर आए थे, जहां से वह शाम को पिकअप में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। इस बीच रेउसा इलाके में मारूबेहड़ गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार थाना थानगांव के चहलारी नई बस्ती निवासी इंद्रावती (35) घायल हो गई।
पिकअप में सवार पलक, रुची, रामरानी, रामावती, जानवी, मीना कुमारी समेत 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को रेउसा सीएचसी में भती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने इंद्रावती की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें