कुंवरगड्डी। अटरिया में नेशनल हाईवे पर मुजफ्फरपुर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मनवां निवासी मोहम्मद अमीश (32) पिकअप से हाईवे पर जा रहे थे। तभी मुज्जफरपुर गांव के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में अमीश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा।