फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से टकराई पिकअप, युवक की मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां-सिधौली मार्ग पर देर रात करीब एक बजे पांच पीर के पास एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामपुर कलां के सुरजनपुर निवासी सद्दाम (40) को सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल संतकबीरनगर के बखारी के हसीनी गांव निवासी शिव शंकर (40), संतकबीरनगर के मेंहदावल के कौलपुर निवासी दीपक (32) और सीतापुर शहर निवासी राधेश्याम का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक सद्दाम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, महमूदाबाद में एक अन्य सड़क हादसे में रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। स्थानीय निवासियों के अनुसार शुक्रवार देर रात महमूदाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रही कार उसमें घुस गई। महमूदाबाद के पुरानी बाजार निवासी कार चालक सिराज (18) बाल-बाल बच गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें