फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनुमति सिर्फ 35 की, शहर में टांग दिए 250 से ज्यादा होर्डिंग

Wed, 14 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में विज्ञापन होर्डिंग लगाने के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। तय मानकों के अनुसार शहर में होर्डिंग के लिए सिर्फ 35 स्थान और 10 यूनिपोल ही अधिकृत हैं। इसके बावजूद विभिन्न इलाकों में करीब 250 से अधिक अनधिकृत होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन


लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा, बस स्टेशन रोड, बहुगुणा चौराहा, कांशीराम कॉलोनी चौराहा, नवीन चौक, जिला अस्पताल, पीएसी बटालियन गेट, सीतापुर जंक्शन, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज और वैदही वाटिका जैसी जगहों पर बांस-बल्लियों के सहारे अवैध होर्डिंग का जाल फैला हुआ है। प्रशासन ने पिछले तीन माह में 150 से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए भी हैं, लेकिन लचर निगरानी के चलते तेज आंधी-तूफान में इनके गिरने और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।


होर्डिंग लगाने वालों की नहीं हो पाती पहचान
ईओ ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर दिन में होर्डिंग हटाए जाते हैं, लेकिन रात में वे फिर से वहीं लग जाते हैं। होर्डिंग लगाने वालों की पहचान न हो पाने के कारण उन पर जुर्माना नहीं लग पाता है। जब इन्हें हटाकर जब्त किया जाता है, तो कोई भी इन्हें क्लेम करने आगे नहीं आता है।
विज्ञापन



मकानों पर होर्डिंग लगाने के नियमों की अनदेखी
मकानों पर होर्डिंग लगाने के लिए पहले मकान मालिक की सहमति और फिर नगरपालिका से अनुमति लेनी होती है। नगरपालिका होर्डिंग का साइज, मजबूती और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करती है, लेकिन शहर में कई जगहों पर इन नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। नवीन चौक, कांशीराम कॉलोनी और बस स्टेशन के पास तमाम स्थानों पर मकानों पर धड़ल्ले से होर्डिंग लगे हैं।


लालबाग चौराहे से महज 10 मीटर की दूरी पर एक होर्डिंग को किसी पोल या बल्ली से बांधने के बजाय सीधे दीवार के सहारे खड़ा कर दिया गया है, जिसमें मानकों की पूरी अनदेखी की गई है। वैदही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी, आंख अस्पताल रोड, पुराना सीतापुर मार्ग और श्याम नाथ मार्ग पर डिवाइडर के बीचों-बीच जगह-जगह होर्डिंग लगे हैं। जिन पर राजनीतिक शुभकामनाओं और कथावाचकों के विज्ञापन दिए गए हैं।

वैदही वाटिका के पास एक तरफ बिजली के पोल और दूसरी तरफ महज एक बल्ली के सहारे होर्डिंग टिका है। इसी तरह की स्थिति सब्जी मंडी, पुराना सीतापुर चौराहा और कजियारा में भी है। अग्रवाल पब्लिक स्कूल की तरफ जाने वाले चौराहे पर आंधी के कारण बैनर फटने से होर्डिंग का ढांचा कमजोर हो गया है। इसका पोल झुककर सड़क की तरफ आ गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें