जहांगीराबाद। सकरन के सीतारामपुरवा गांव में हेपेटाइटिस के 79 मरीज मिलने के बाद अब पीएचसी रेवान में जांचें शुरू हो गई है। ग्रामीण खुद ही चलकर पीएचसी पहुंच रहे हैं। शनिवार को 16 लोगों ने जांच करवाई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीतारामपुरवा में करीब 600 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस स्क्रीनिंग में मिले 79 मरीजों का सीएचसी तंबौर से इलाज शुरू हो गया है। आसपास के पांच गांवों में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। इस पर रेवान सीएचसी को चुना गया है। इस पीएचसी पर रोजाना हेपेटाइटिस जांच की व्यवस्था की गई है।
इससे मरीजों को अब जांच करवाने के लिए पीएचसी जहांगीराबाद व सीएचसी सांडा व बिसवां नहीं जाना पड़ेगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि धीरे धीरे ग्रामीणों में जागरूकता आ रही है। वह खुद ही चलकर जांच करवाने आ रहे हैं। इससे बीमारी का संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेंगी।