फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरेराह गले से चेन खींच भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने पकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में रविवार शाम सरेराह महिला की चेन छीनकर भाग रहे एक बदमाश को राहगीरों ने दबोच लिया। बिसवां क्षेत्र के पिपरा निवासी आनंद शुक्ला की पत्नी प्रियंका रविवार को अपने मायके सेवता गईं थीं।
विज्ञापन

वह मंगरहिया बाजार से बेटी के बर्थडे का सामान लेकर वापस आ रही थीं। तभी बिसवां-सिधौली मार्ग पर पशु चिकित्सालय के निकट दो लुटेरों ने गले से चेन खींच ली और भागने लगे।
महिला के शोर मचाने पर उधर से निकल रहे सुनील तिवारी व उनके सहयोगियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास महिला की चेन बरामद हो गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें