फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कबड्डी में पंकज की टीम अव्वल

Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी अपने प्रमाणपत्र के साथ।
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय पिंडुरिया में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी दौड़, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन आदि खेल हुए। कबड्डी में ज्योति राज की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी पुरुष टीम में पंकज कुमार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
लंबी दौड़ में रोहिनी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व कनक तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर लंबी दौड़ में अनमोल ने प्रथम स्थान पाया। पौरुष द्वितीय व आर्य वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में दिलीप प्रथम, कौशल द्वितीय व देवेंद्र तृतीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें