फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घायल युवकों को नहीं मिली एंबुलेंस, परिजनों का हंगामा

Sat, 04 Jan 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। करमसेपुर के पास शनिवार शाम ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मेहंदिया चौराहा निवासी रानू (23) व विवेक (22) बाइक से जा रहे थे। तभी मिश्रिख से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर ट्रक व बाइक टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायल युवकों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक एंबुलेंस नहीं मिली। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से एक घायलों को लखनऊ लेकर रवाना हो गए। दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें