फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में खुला दूसरा नवोदय विद्यालय

Thu, 03 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय का भवन ऐलिया ब्लॉक के हरधौरपुर में बन रहा है। इस कारण दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास में इसकी कक्षाएं शुरू की गईं हैं।
विज्ञापन


इस विद्यालय के खुलने से सीतापुर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में अकेला ऐसा जिला बन गया है, जहां दो नवोदय विद्यालय चल रहे हैं।

जिले में खैराबाद इलाके में जवाहर नवोदय विद्यालय चल रहा है। इस विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होती है। जिले के लोग काफी समय से दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय बनाने की मांग कर रहे थे। जिस पर केंद्र की यूपीए सरकार ने चार वर्ष पहले ऐलिया में विद्यालय निर्माण को मंजूर दी थी।

साथ ही हरधौरपुर में जमीन चिह्नित कर भवन निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी भवन बनने में करीब एक वर्ष का समय लग जाएगा पर केंद्र सरकार ने इसी सत्र से कक्षाएं संचालित करने का लक्ष्य रखा गया था। एडमिशन प्रक्रिया पहले ही अपनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


कक्षा पांच पास विद्यार्थियों ने इंट्रेस दिया था, जिसमें 40 विद्यार्थी पास हुए। अब इन बच्चों का कक्षा छह में दाखिला ले लिया गया है।

भवन के निर्माण कार्य पूरा होने तक खैराबाद इलाके के धनीपुर गांव में संचालित राजकीय दीनदयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अस्थाई रूप से कक्षाएं शुरू की गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें