फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख आबादी को 18 घंटे बिजली

Mon, 02 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति पाने वाले नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अब भवानीपुर फीडर को अट्ठारह घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि पावर कॉर्पोरेशन 15 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले कस्बों को 18 घंटे आपूर्ति देने का अभियान चला रहा है। भवानीपुर फीडर क्षेत्र में चेकिंग कार्य पूरा होने के बाद लाइन लॉस घटकर 14.32 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन


इससे यहां के मोहल्ले अब 18 घंटे विद्युत आपूर्ति पाने के हकदार हो गए हैं। यहां के भवानीपुर फीडर में लाइन हानियां कम करने के लिए अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत लाइन लॉस को कम करने के बाद अब पावर कॉर्पोरेशन अगले बरस यानी वर्ष 2016 से शहरी और ग्रामीण इलाकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पंद्रह फीसदी से कम लाइन लॉस होने पर अब भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों को 18 घंटे बिजली देगा। एक लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें