फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी का रुझान जानने को लगा रहा जमावड़ा

Mon, 02 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 12534 उम्मीदवार अपने भाग्य का फैैसला जानने को आतुर दिखे। पुलिस बलों ने सख्ती बरतते हुए हालात काबू में किए। डीडीसी के उम्मीदवारों को देर रात तक रुझान से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वीआईपी उम्मीदवारों में डीडीसी के वार्ड नंबर 41 पर राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी के पुत्र प्रदीप राजवंशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव के बीच करीबी मुकाबला चल रहा है। इस सीट पर दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं।

शाम 5 बजे तक प्रदीप राजवंशी अजय भार्गव से 125 मतों से आगे थे। जिसके बाद रात 10 बजे की काउंटिंग में अजय ने प्रदीप को 600 मतों से पछाड़ दिया था। राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी के बेटे मनोज राजवंशी वार्ड नंबर 47 पर 700 मतों से जबकि बहू संगीता राजवंशी वार्ड नंबर 48 पर 230 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र वर्मा के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा डीडीसी के वार्ड संख्या 67 पर 3 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। सपा विधायक रामपाल यादव की धर्मपत्नी शांति यादव वार्ड नंबर 63 पर करीब 1200 जबकि पुत्र जितेन्द्र यादव वार्ड नंबर 74 पर लगभग 1500 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के भाई फिरोज वार्ड नंबर 61 पर करीब 680 मतों से आगे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता वार्ड नंबर 71 पर 3800 मतों से आगे चल रही हैं। बसपा विधायक रामहेत भारती के पुत्र विवेक वार्ड नंबर 13 पर एक हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह 10:30 बजे आया पहला नतीजा
आठ बजे शुरू हुई मतगणना में पहला नतीजा सुबह 10:30 बजे ब्लॉक एलिया में आया। एलिया के वार्ड नंबर 84 का परिणाम 10:30 बजे घोषित किया गया। यहां प्रीती गुप्ता ने 294 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश सिंह को 7 मतों के मामूली अंतर से पराजित कर दिया।

दूसरा परिणाम 10:45 बजे ब्लॉक महमूदाबाद में घोषित हुआ, जहां ऋषिकेश विजयी रहे। इसके बाद 10:47 पर ब्लॉक कसमंडा में घोषित बीडीसी का परिणाम बबिता मिश्रा के हक में रहा।

पर्ची डाल हुआ हार-जीत का फैसला
पहला विकास खंड के ग्राम महरिया में दो महिला बीडीसी प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला वोटों की बजाए पर्ची डालकर हुआ। दरअसल, दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले।

मजबूरन मतगणना करवा रहे अधिकारियों को लॉटरी का सहारा लेना पड़ा। महरिया गांव में क्षेत्र पंचायत की वार्ड संख्या 13 सीट से मैकिन व जसवंती चुुनाव में मैदान में थीं।

मतगणना के बाद मैकिन को जहां 187 मत मिले हैं वहीं जसवंती को भी 187 मत प्राप्त हुए हैं। अब निर्णय करने वाले असमंजस में फंस गए। आरओ बलजीत मौके पर पहुंचे और दोनों प्रत्याशियों को बताया कि अब फैसला लॉटरी के माध्यम से ही हो सकेगा।

कुछ देर तो दोनों प्रत्याशी सोच में डूबे रहे, आखिरकार फैसला भाग्य पर छोड़ते हुए, दोनों महिला प्रत्याशी लॉटरी पर राजी हो गईं। जिसके बाद एक बुजुर्ग से पर्ची डलवाई गई। बुजुर्ग ने पर्ची निकाली तो उसमें मैकिन नाम निकला और उन्हें विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें