फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात अफसरों का काटा एक दिन का वेतन

Sat, 20 Jul 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिम्मेदार अधिकारी आईजीआरएस पर आई समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं। बीडीओ एलिया संग सात अफसरों ने 13 शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं किया। डीएम अभिषेक आनंद की समीक्षा में इसका खुलासा होने पर उन्होंने इन अफसरों को एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण में निरंतर अफसरों की ओर से लापरवाही की जा रही है, जब कि इसकी समीक्षा सीएम स्तर से हो रही है। डीएम अभिषेक आनंद ने आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जो भी अफसर तय समय में शिकायत का निस्तारण नहीं कर रहे हैं, उसके वेतन काटने की कार्रवाई शुरू की गई है।
इसी के तहत 13 शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर तीन सीएचसी अधीक्षक, एक बीडीओ, एक्सईएन विद्युत समेत सात अफसरों का 15 जुलाई का वेतन काटने का आदेश डीएम ने दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अफसरों का 15 जुलाई का वेतन न जारी किया जाए।
विज्ञापन


एक्सईएन विद्युत सर्वाधिक पांच शिकायतों में पाए गए डिफाॅल्टर
13 शिकायतों का तय समय में समाधान न करने पर सात अफसरों का डीएम ने जवाब तलब किया है। उन्हें इसका तीन दिन में जवाब देना है। एक्सईएन विद्युत ने सर्वाधिक पांच शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं किया है। इसके लिए उनका एक दिन का वेतन काटा गया है। इसी तरह रामपुर मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तीन, पहला व रेउसा सीएचसी के अधीक्षक, बेहटा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बीडीओ एलिया और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर वैभव त्रिपाठी ने एक-एक शिकायत का निस्तारण तय समय में नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें