फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त, सीएचसी से भागे

Sat, 20 Jul 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों सीएचसी में भर्ती थे, जहां से शनिवार को दोनों कहीं फिर चले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पुलिस की हिरासत में नहीं थे।
विज्ञापन

कुतुबनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का कुतुबनगर निवासी 35 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार शाम को दोनों घर से चले गए। किशोरी के पिता ने शुक्रवार को आरोपी रवि के खिलाफ बहला-फुसलाकर बेटी को लेकर जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
केस दर्ज होने की बात सुनकर प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह कुतुबनगर बाजार के निकट विषाक्त पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही दोनों को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीन घंटे बाद दोनों की हालत सामान्य हो गई। इतने में मौका पाते ही दोनों ही अभिरक्षा में लगे सिपाही राजेंद्र कुमार राव को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रेमी युगल पुलिस अभिरक्षा में नहीं थे। सूचना मिलने पर सिपाही उन्हें अस्पताल में देखने गया था। जब तक दरोगा बयान लेने जाते तब तक दोनों वहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें