फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के मिले नर्सिंग होम, नोटिस

विज्ञापन
महमूदाबाद में नर्सिंग होम की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को महमूदाबाद इलाके के नर्सिंग होम पर छापा मारा। कई अस्पताल बिना लाइसेंस के मिले। कई अस्पतालों में पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इस पर अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया। तीन दिन में जवाब न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र शाही, जिला प्रशासनिक अधिकारी अचल त्रिपाठी व कोआर्डीनेटर बीके गुप्ता ने आयुर्विजन अस्पताल महमूदाबाद का निरीक्षण किया। अस्पताल के प्रभारी कुलदीप उपस्थित मिले। नोडल अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का मौके पर मौजूद प्रभारी व चिकित्सक सही जवाब नहीं दे सके।
अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले। भर्ती मरीजों का ऑपरेशन डॉ. इंतियाज अहमद जनरल सर्जन द्वारा किया गया था लेकिन मरीजों की फाइल पर डॉ. इंतियाज के कोई हस्ताक्षर मौजूद नहीं मिले। इस पर नोटिस जारी किया गया। सही जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. ओमकार वर्मा प्रभारी द्वारा संचालित गोल्डन हास्पिटल महमूदाबाद का निरीक्षण किया गया। वहां कोई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं था। अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित मिला। इस पर अस्पताल को बंद करा दिया गया। हेल्थ हेवेन हॉस्पिटल बाबा कुटी महमूदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।
इस अस्पताल में प्रभारी सहित कोई भी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित नहीं मिला। मौके पर निधि भर्ती मिली, जिनका इलाज अनाधिकृत व्यक्ति सुशील यादव कर रहा था। नोटिस जारी करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। आशीर्वाद अस्पताल नहर कालोनी महमूदाबाद 2019 तक पंजीकृत था। प्रभारी द्वारा लिखित रूप से कार्यालय को अवगत कराया गया था कि अस्पताल का संचालन नहीं किया जाएगा। मौके पर अस्पताल संचालित मिला, जिस पर नोडल अधिकारी ने नोटिस जारी किया। अस्पताल का संचालन रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें