फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ना क्रय केंद्रों पर शेड न अलाव, ठिठुर रहे किसान

Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी लगातार बढ़ने लगा है। ऐसे में रामगढ़ चीनी मिल प्रबंधन के जिम्मेदारों की लापरवाही गन्ना किसानों पर भारी पड़ रही है। ठंड के बावजूद गन्ना क्रय केंद्रों पर शेड व अलाव इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में तौल कराने के लिए आने वाले किसानों को ठंड से बचने के लिए सूखी पत्तियां जलाना पड़ रही है। सर्द मौसम में क्रय केंद्रों पर ठंड से बचाव से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में किसान को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कमलापुर ए और बी का जायजा लेने पर तौल कराने के इंतजार में मौजूद किसान सुबह के समय ठंड व कोहरे में ठिठुरते नजर आए। परेशान किसानों ने बताया कि ठंड बढ़ने के बावजूद गन्ना तौल कराने के लिए मौजूद किसानों के लिए अलाव जलवाने तक का कोई इंतजाम नहीं है। न ही उनके बैठने के लिए शेड अथवा छाया स्थल का कोई इंतजाम है। ऐसे में रात खुले में ठंड के नीच गुजारना पड़ रही है।
कमलापुर-ए क्रय केंद्र पर सोमवार सुबह आठ बजे गन्ने से भरी ट्राॅलियां खड़ी थी। कांटा इंचार्ज के मौके पर मौजूद न होने के कारण गन्ने की तौल शुरू नहीं हो पाई थी। किसान सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि ऐसे में ठंड में ठिठुरते हुए कांटा इंचार्ज का इंतजार करने को विवश हैं। किसान सुरेंद्र ने बताया कि अलाव के अभाव में सूखी पत्तियां बटोरकर जलाते हैं। कमलापुर-बी सेंटर पर भी यही नजारा देखने को मिला। किसान सुनील कुमार ने बताया कि रुकने के लिए छाया व अलाव का इंतजाम नहीं है। सुबह से कोहरा व ठंडक के बीच ठिठुरने को विवश हैं। तमाम दावे के बाद भी मिल प्रबंधन क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराता है।
विज्ञापन

अलाव जलवाने के दिए निर्देश
रामगढ़ चीनी मिल के केन नोडल अधिकारी आरएन दीक्षित ने बताया कि तौल केंद्र के बाहर ठंड के कारण किसानों को हो रही परेशानी से बचाने के लिए हर सेंटर पर अलाव जलवाने के लिए लकड़ी पहुंचाई जा रही है। सभी कांटा इंचार्जों को अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। शेड इत्यादि की कमी को भी जल्द ही दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें