फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Sat, 14 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अभी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसूनी बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले में प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार सुबह नौ बजे ही तेज धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप से शरीर झुलसा रही है। सूरज के ताप ने लोगों को पेड़ की छांव तलाशने को मजबूर किया। धूप से खुद को बचाने के लिए लोगों ने गमछा, दुपट्टे व छाते आदि का सहारा लिया। गर्मी से निजात पाने और प्यास बुझाने के लिए लोगों ने शीतल पेय की दुकानों की ओर रुख किया। कोल्ड ड्रिंक, बेल का शरबत, आम का जूस, शिकंजी, नींबू-पानी की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। शुष्क हवाओं की वजह से तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें