फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं मिली तो कहीं बिना किताबों के पढ़ रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नये शैक्षिक सत्र के 11 दिन बीत जाने के बाद भी अधिसंख्य नौनिहाल पुस्तकों से दूर हैं। कहीं किताबें बंटी हैं तो कहीं आधे अधूरे ही तरह से नौनिहाल लाभ हासिल कर पाए हैं। जिन नौनिहालों के पास किताबें हैं वह तो पढ़ाई कर रहे हैं, जिनके पास किताबें नहीं हैं वह नई किताबें मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इन नौनिहालों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को प्रतिवर्ष निशुल्क किताबें दी जाती है। इस बार नये सत्र पर किताबों की छपाई में देरी हो रही थी। इस पर बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश देते हुए कहा था जब तक नई पुस्तकें नहीं आ जाती हैं। तब तक वह पुराने छात्रों की पुस्तकें जमा करवाकर नये नौनिहालों को वितरित कर दी जाए।
इन किताबों के जरिए छात्र अपनी अगली कक्षाओं की पढ़ाई करते रहेंगे। इस निर्देश पर कई शिक्षकों ने ध्यान दिया तो कई ने इसे अनदेखा कर दिया। कई विद्यालयों में पुस्तकें वितरित नहीं हो सकी है। अगर वितरण हुआ है तो सभी नौनिहालों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। किसी विद्यालय में 40 फीसदी तो किसी में महज 30 फीसद ही वितरण हो सका है। इन हालातों में बच्चे बिना पुस्तकों के ही विद्यालय पढ़ने आ रहे है। वह नई पुस्तकें मिलने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल व मई में विद्यालयों में रोजाना पढ़ाई होगी। 20 मई के बाद गीष्मावकाश हो जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है शासन स्तर से अभी किताबों को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे मई माह में भी पुस्तकें मिलने की बहुत ही कम उम्मीद है। जुलाई माह में जब विद्यालय खुलेंगे तो उस समय ही नौनिहालों को पुस्तकें दी जाएगी।
नये सत्र की शुरुआत हो जाने के बाद शिक्षकों को पुरानी किताबें जमा कराने में भी समस्या आ रही है। नौनिहाल विद्यालय नहीं आ रहे है, इसकी वजह से उनकी किताबें विद्यालय पहुंच नहीं पा रही है। नये नौनिहालों के प्रवेश हो रहे है। इन हालातों में उनको किताबें मिलना मुश्किल हो रही है। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करके पुस्तकें जमा करवाने का प्रयास कर रहे है।
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण चल रहा है। शिक्षक पुरानी किताबें लेकर नई कक्षा के नौनिहालों को दे रहे है। अगर किसी विद्यालय में वितरण नहीं हो पाया है तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें