फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कॉलेजों ने नहीं बनाया वेबपेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में जिले के माध्यमिक कॉलेजों को वेबपेज बनाने के निर्देश दिए गये थे लेकिन इस निर्देश को दरकिनार कर दिया है। नौ कॉलेजों ने दो बार हिदायत के बावजूद वेब पेज नहीं बनाया। इस पर डीआईओएस ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में वेबपेज बनवाएं नहीं तो मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने इस बार प्रत्येक माध्यमिक कॉलेज को माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर वेबपेज बनाने के निर्देश दिए थे। जिले में 399 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इस निर्देश के बाद कॉलेजों ने वेबपेज बनाने की शुरुआत की। दो बार निर्देश के बावजूद नौ कॉलेजों ने अभी तक वेबपेज नहीं बनाया है। इस वेबपेज पर प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा भरना है।
साथ ही इन शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी इस वेबपेज पर दर्ज करना है। इतना ही नहीं कॉलेज की फोटो भी अपलोड करनी है। यह काम 100 दिनों के अंदर पूरा करना था। अब इन कॉलेजों को अंतिम रूप से चेतावनी दी गई है। डीआईओएस ने दो दिन के अंदर काम पूरा न करने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

माध्यमिक कॉलेज वेबपेज के साथ ही वेबसाइट बनाने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं जबकि कॉलेजों को अप्रैल में ही वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए गये थे। इस निर्देश के बावजूद 25 कॉलेजों ने अभी तक अपनी वेबसाइट नहीं बनाई है। इन कॉलेजों ने कई बार निर्देश के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया है। इस पर कॉलेजों को अंतिम मौका दिया गया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस बार करीब 90 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। इस समय दाखिले की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक ओरिजनल मार्कशीट व प्रमाणपत्र नहीं आए हैं। इसे लेकर विद्यार्थी बराबर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों का कहना है इस बार मार्कशीट आने में बहुत देरी हो रही है। इस वजह से काफी दिक्कत हो रही है। विद्यार्थी डीआईओएस ऑफिस आकर रोजाना इसकी जानकारी रहे हैं।
विज्ञापन

जिन कॉलेजों ने वेबपेज व वेबसाइट नहीं बनाई है, वे जल्द से जल्द अपना काम पूरा कर लें वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें