फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिली नवजात 

Wed, 24 Aug 2016 11:40 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मासूम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तालगांव में बुधवार को एक गन्ने के खेत में नवजात पड़ी मिली। बच्ची को गांव के ही एक परिवार ने अपना लिया है। बच्ची किसकी है। वह कहां से खेत में पहुंची, यह पता नहीं चल सका है। ग्राम फत्तेपुर की कुछ महिलाएं बुधवार दोपहर घास काटने गईं।
विज्ञापन


इसी बीच उन्होंने गांव के फैजुल्लाह के खेत से एक बच्ची की रोने की आवाज सुनी। नजदीक पहुंची तो जमीन पर एक नवजात बिलख रही थी। उधर, बच्ची के मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। आसपास पूछताछ की लेकिन बच्ची के बारे में जानकारी नहीं लग सकी।

बच्ची को गांव के बुधई ने अपना लिया है। उसके दो पुत्र हैं लेकिन कोई बच्ची नहीं है। इसी बीच गांव के अनीस अहमद ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। अनीस का कहना था कि वह निसंतान है, जिसकी वजह से उसे बच्ची की अधिक जरूरत है। जिसके बाद ग्रामीणों की राय से बच्ची को अनीस के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें