सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहे के पास हाईवे किनारे गुरुवार सुबह एक नवजात का शव कपड़े में लिपटा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली कस्बे में हाईवे किनारे बिसवां चौराहे के पास कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात का शव मिला।
नवजात के पास में ही कॉटन व ड्रिप नली बरामद हुई है। माना जा रहा है कि किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां डिलीवरी कराने के बाद नवजात का शव यहां फेंक दिया गया होगा। जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।