फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क ठप, लोग परेशान

Wed, 02 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन
सकरन में लगे बीएसएनएल टावर में आए दिन खराबी के चलते उपभोक्ताओं का इससे मोह भंग हो रहा है। यहां के सैकड़ों उपभोक्ता यह सेवा छोड़ दूसरी कंपनियों का नेटवर्क इस्तेमाल करने लगे हैं। कस्बा सकरन में लगे भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर में विगत दो माह से आए दिन समस्या बनी रहती है, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


इस टावर का संचालन बिसवां ऑफिस से किया जाता है। जिसके चलते महीने में दर्जनों बार ओएफसी कट जाती है, जो कई दिनों तक जोड़ी नहीं जाती। इससे आएदिन नेटवर्क समस्या बनी रहती है। खराब नेटवर्क के चलते इलाके के सकरन, तारपारा, दुगाना, सुमरावां, काजीपुर आदि समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं।

उपभोक्ता सुशील शुक्ला, मिथिलेश, महेश, वीरेंद्र वर्मा, पहाड़ीलाल, अनिल, निशांत आदि समेत सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल का सिम निकाल कर प्राइवेट कंपनी की सेवाएं लेनी शुरू कर दी है। टावर संचालक पैकरमा यादव ने बताया कि एक माह से टावर खराब रहता है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी सेवाएं ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें