फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। थाना हरगांव इलाके में गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह परिजनों को उसका शव नाले में पड़ा मिला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के हरगांव इलाके के तालेपुरवा गांव निवासी छत्रपाल (65) शनिवार की देर रात खेत की रखवाली करने गया था, जहां पर उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह काफी देर तक बुजुर्ग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत के पास नाले में शव पड़ा मिला। सूचना पाकर हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या करने का आरोप लगाया हैै। झरेखापुर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें