फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां/महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां इलाके में रविवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मोहल्ला सेठगंज निवासी स्पर्श शुक्ला उर्फ मानू (27) शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे युवक का शव घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक दुकान के पीछे जंगल में मिला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मानू के गले, हाथों और कलाई में चोट के निशान थे। परिवारीजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर बिसवां मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर विशाल, सुरेश अग्रवाल, चन्दू पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें