फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी में गेट से ही शुरू होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। परीक्षा में पहली बार गेट से ही विद्यार्थियों की निगरानी शुरू हो जाएगी। जब विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश करेंगे तो उनकी रिकार्डिंग शुरू होगी। यह परीक्षा के दौरान जारी रहेगी। रिकार्डिंग दोनो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान होगी।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहली पाली में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस पाली में 12792 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। दूसरी पाली में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस पाली में 6592 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराने की तैयारी है।
इसके लिए कड़े प्रबंध किए गए है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से एक पर्यवेक्षक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से एक अधिकारी को लगाया गया है। यह लोग पूरी तरह निगरानी करके परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से वीडियो रिकार्डिंग शुरू हो जाएगी। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें