फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
धुंध के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जनवरी में ठंड सितम ढा रही है। रविवार को हाड़ कपाऊ ठंड पड़ी। दिन में पारा लुढ़ककर छह डिग्री पर पहुंच गया। इसकी वजह से दिन में भी रात जैसे हालात दिखाई दिए। दिन में लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। अलाव तापकर ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। गलन भी काफी अधिक थी। कुछ देर ऐसा लगा कि बरसात हो जाएगी। लेकिन बरसात तो नहीं हुई लेकिन ठंड बढ़ती ही चली गई। दोपहर में धूप निकलने के आसार दिखाई दिए। 12 बजे के बाद जब मौसम में धुंध छाई रही तो धूप नहीं निकली। लेकिन ठंड का आलम यह था कि लोग दिन में भी ठिठुरते हुए नजर आए।
कोई अलाव तापकर अपनी ठंड दूर कर रहा था तो कोई घर में ही रहकर हीटर के जरिये गर्मी ले रहा था। ठंड अधिक होने से सड़कों पर आवागमन भी कम ही दिखाई दिया। दिन में न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया आने वाले कुछ दिनों में कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा।
विज्ञापन

सबसे ठंडा रहा दिन
इस सीजन का सबसे कम तापमान रविवार को दर्ज किया गया। छह डिग्री तापमान के साथ धूप भी नहीं निकली। एक दिन पहले शनिवार को भी न्यूनतम छह डिग्री तापमान था। लेकिन दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल गई थी। लेकिन रविवार को जब धूप नहीं निकली तो पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। इसकी वजह से लोग बाहर निकलने के बजाए घर में ही मजा लेते रहे।
कोहरा ने थामी वाहनों की रफ्तार
एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। कोहरा अधिक होने से वाहनों की स्पीड पर भी ब्रेक लग रहा है। रविवार को सुबह व शाम को जब घना कोहरा पड़ा तो दिन में वाहन लाइट जलाकर चलते हुए दिखाई दिए। सड़कों पर अधिकतर भारी वाहन ही दिखाई दिए। छोटे वाहनों की संख्या ठंड की वजह से कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें