फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल बूथों पर निगरानी रखने को होगी वेबकास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाएगा। इसके तहत क्रिटिकल श्रेणी में चिह्नित बूथों की निगरानी वेबकास्टिंग से किए जाने की तैयारियां चल रही है। इसके लिए गड़बड़ी की आशंका में चिह्नित बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान सुरक्षा निगरानी के विशेष इंतजाम रहेंगे। ताकि इन बूथों पर होने वाली किसी भी तरह की छोटी बड़ी गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए 27 जनवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बाद 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान दिवस पर भयमुक्त माहौल में मतदान कराने के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके तहत ही ऐसे मतदान केंद्रों को विशेषतौर पर चिन्हित किया जा रहा है, जहां राजनैतिक व स्थानीय मुद्दों के साथ ही वर्ग विशेष आदि के कारण वोटिंग प्रभावित होने की आशंका है।
विधानसभावार चिह्नित ऐसे केंद्रों के क्रिटिकल बूथों पर मतदान के दौरान निगरानी के लिए विडियोग्राफी के साथ ही वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका को प्रभारी अफसर वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। इस कार्य के लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ही रोजगार सेवकों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें