फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आतंकी संगठन की हिट लिस्ट में महंत बजरंग मुनि

Thu, 09 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। आतंकी संगठन के-टू की हिट लिस्ट में कमालसरांय के महंत बजरंग मुनि हैं। संगठन ने एक्स हैंडल पर 108 नामचीन हस्तियों को टारगेट करते हुए एक पोस्टर डाला है। इसमें 13वें नंबर पर महंत बजरंग मुनि का नाम है। साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ लोगों को धमकी देते हुए एक पोस्टर जारी किया है। इसमें महंत बजरंग मुनि का भी नाम है।
मामले की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। महंत बजरंग मुनि ने बताया कि यह संगठन आईएसआई के इशारे पर भारत में दहशत फैलाना चाहता है। उन्होंने बताया कि आतंकी के-टू संगठन के पोस्टर में 108 नामचीन हस्तियों की फोटो है। यह संगठन देशहित की बात करने वालों को टारगेट करता है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें