जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया को चिह्नित कर उनकी सूची जारी की है। टॉप-12 की जारी सूची में में सगे भाई भी शामिल हैं। इसमें शहर की कई चर्चित शख्सियतें भी हैं।
जिनके नाम पहले भी कई बार जमीनों की अवैध कब्जेदारी में उछलते रहे हैं। कुछ बिल्डर व ऊंची सियासी पहुंच वाले दबंग भी टॉप टेन में शुमार हैं। इनके चंगुल में फंसी जमीन की कीमत 181.43 लाख रुपये आंकी गई है।
योगी सरकार जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को लेकर काफी सख्त है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन ने अब टॉप टेन भू-माफिया की सूची तैयार जरूर कर ली है। हालांकि जिले के कई चर्चित भू-माफिया के नाम इस सूची से बाहर हैं।
अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि चिह्नित जिले के टॉप 12 भू-माफिया के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। जबकि इनमें से दो भू-माफिया द्वारा तालाब पर किया गया अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
इनमें सगे भाई-बहन भी शामिल
जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई भू-माफिया की टॉप टेन सूची में शहर के एक चर्चित सगे भाई-बहन तथा तीन सगे भाई भी शामिल हैं। सगे भाई-बहनों में रमन साहनी व मोनिका आनंद हैं। तीन भाइयों में राजकुमार, ताराचंद्र व देवानंद शामिल हैं। रफीक व बरकत भी सगे भाई हैं।
ये हैं टॉप टेन भूमाफिया
रमन साहनी
वीरेंद्र बाजपेई
राजकुमार, ताराचंद्र, देवानंद
मोनिका आनंद
रंजीत सिंह
बृजलाल
रफीक
बरकत अली
अजयपाल
प्रेम