फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन


सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पीड़ित परिवार ने युवक के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

आरोप है कि युवक दिल्ली से घर आ रहा था। रास्ते में ही अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के कासा निवासी अजीज (30) इन दिनों दिल्ली में रह रहा था। वह मंगलवार को दिल्ली से घर के लिए निकला था। जिसके बाद अचानक लापता हो गया।

इधर, सिधौली में ग्राम टेड़ई के निकट बाग में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का शव फंदे से लटका देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा कस हुआ था। शरीर पर महज पैंट ही थी।

खबर फैलते ही अजीज के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिवार ने आरोप लगाया कि अजीज के ससुराल पक्ष ने बेटे की हत्या की है।

परिवारीजनों ने बताया कि बहराइची अजीज का ससुर था। उसकी पुत्री नसरीन से एक वर्ष पूर्व अजीज ने तलाक ले लिया था। इस बात से ससुराल पक्ष बेहद नाराज था।

अजीज जब बस से दिल्ली से रवाना हुआ, तो ससुराल पक्ष ने उसे अगवा कर लिया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


युवक के परिवारीजनों ने बहराइची आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें