सीतापुर। नवरात्र में अधिक बैनामों की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को भी उपनिबंधक कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र में अत्यधिक बैनामों के पंजीकरण की संभावना है।
इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी के बावजूद सभी उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। ताकि रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को दिक्कत न हो।