सीतापुर। अब जिले में कोविड जांच कराने के बाद कुछ ही घंटों में रिपोर्ट मिल सकेगी। जिला अस्पताल में निर्माणाधीन डीएसएल लैब शुरू हो गई है। ट्रायल के तौर पर रोजाना 100 से 150 जांचें की जा रही हैं। इससे अब जिलेवासियों को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल सकेगी।
जिले में कोरोना की जांच की कोई सुविधा नहीं थी। आरटीपीसीआर जांच के लिए मरीजों के जिला स्तर पर सैंपल लिए जाते थे। उसके बाद उनको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता था। इस समस्या के लिए जिला अस्पताल में करीब एक बरस पहले डीएसएल लैब का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब यह लैब शुरू हो गई है। इससे जिलेवासियों को अब जिले में 12 घंटे के अंदर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
इसकी शुरुआत हो गई है। जिले में 100 से 150 जांचें शुरू हो गई हैं। इससे एक तो लोगों को समय से जांच की सुविधा मिलेगी, वहीं कुछ दिन बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। जिससे सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व शाहजहांपुर के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिला अस्पताल में बनी डीएसल लैब शुरू हो गई है। इससे जिले में लोगों को कुछ ही घंटों में जांच की सुविधा मिलेगी।